हैदराबाद: जिम में वर्कआउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा, कॉन्स्टेबल की मौत

हैदराबाद में जिम में वर्क आउट के दौरान 24 साल के कॉन्स्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल हर रोज की तरह आज सुबह जिम में वर्कआउट करने के लिए पहुंचा था तभी अचानक से वह बेहोश हो गया

gym

हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस कॉन्स्टेबल को जिम एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना हैदराबाद में बोपनहल्ली स्थित जिम की है। यहां वर्कआउट के दौरान कॉन्स्टेबल विशाल को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल आसिफ नगर पुलिस स्टेशन पर तैनात था। विशाल हर रोज जिम में वर्क आउट करने के लिए जाता था, आज सुबह जब हव जिम में वर्क आउट के लिए पहुंचा तो अचानक से वह बेहोश हो गया। जब जिम के साथियों ने उसे देखा तो उसे तुरंत पास के अश्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि विशाल को काफी तेज दिल का दौरा पड़ा था और तत्काल उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि विशाल पुशअप कर रहा है। वह कई पुशअप करने के बाद दूसरी मशीन के पास जाता है। वह यहां स्ट्रेचिंग करता है, तभी अचानक से उसके शरीर में कुछ बेचैनी दिखती है और वह नीचे गिर जाता है। उसके बगल में खड़ा दूसरा आदमी उसके पास आता है और उसे देखता है। तभी जिम का ट्रेनर वहां दौड़ते हुए आता है। जानकारी के अनुसार महज कुछ सेकेंड में ही विशाल की मौत हो गई।

गौर करने वाली बात है कि कुछ इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले महीने सामने आया था। जहां 16 साल की छात्रा का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया था। वृंदा त्रिपाठी नाम की छात्रा जब शिवाजी स्कूल से 25 जनवरी को वापस चलकर आ रही थी तभी उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बाद भी वृंदा को होश में नहीं लाया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+