हैदराबादः पहले सरोगेसी के जरिए बच्चे की मां बनने को कहा फिर साथ सोने का दबाव बनाने लगा बुजुर्ग
हैदराबाद। हैदराबाद में पुलिस ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पीड़िता को सेरोगेसी के लिए रखा था। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग लगातार अपने साथ सोने और बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। महिला ने अपने शिकायत में बताया कि आरोपित बुजुर्ग सुरप्पा राजू से पिछले साल दिसंबर में मिली थी।

आर्थिक हालत खराब होने पर सरोगेसी के लिए तैयार हुई थी पीड़िता
महिला एक एजेंट के जरिए मिली थी जो कपल के लिए सरोगेट मां की व्यवस्था करता था। महिला ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक हालत खराब थी इसलिए उसने सरोगेसी के जरिए बुजुर्ग के बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हो गई थी। पुलिस ने बताया कि राजू हैदराबाद में अकेला रहता है जबकि उसकी पत्नी आंध्र प्रदेश में रहती है।

साढ़े चार लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
बुजुर्ग ने पीड़ित महिला से संबंध बनाने को कहा रहा था और इसके बदले में अधिक पैसा देने की बात कह रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला शुरू में सेरोगेसी के तहत राजू के बच्चे की मां बनने के लिए साढ़ चार लाख रुपये में राजी हो गई थी। इसके अलावा प्रति माह 10 हजार रुपये देखभाल के लिए भी तय किया गया था।

साथ सोने का बनाने लगा दबाव
इसी दौरान 11 फरवरी को आरोपित बुजुर्ग पीड़िता को बहाने से बिड़ला मंदिर ले गया, जहां उसने महिला को उसके साथ संबंध बनाने को कहा ताकि बिना सेरोगेसी के बच्चे को जन्म दे सके और इसके बदले में उसने तय राशि से 50 हजार रुपये अधिक देने की बात कही। हालाँकि वह पहले अनिच्छा से इस प्रस्ताव के लिए सहमत थी, लेकिन उसने अपने पति को डर से बात नहीं बताया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, उसने 17 फरवरी को अपने पति को बताया, जिसके बाद दंपति ने राजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 18 फरवरी को राजू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न के लिए दंड) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications