'सैफ हो या सतीश, छोड़ेगे नहीं...', रैगिंग के मामले पर तेलंगाना के मंत्री केटीआर भड़के
हैदराबाद में मेडिकल की छात्रा ने रैगिंग से तंग आकर की आत्महत्या। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि दोषी सैफ हो या सतीश छोड़ेंगे नहीं। भाजपा इस मामले में राजनीति कर रही है।

हैदराबाद में जिस तरह से मेडिकल छात्र ने आत्महत्या की उसके बाद प्रदेश सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार छात्र ने सीनियर्स की रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। डी प्रीति काकातिया मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि सीनियर्स की रैगिंग से तंग आकर छात्रा ने खुद को इंजेक्शन लगा लिया। छात्रा के पिता की शिकायत के बाद सेकेंड ईयर के छात्र मोहम्मद अली सैफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे रैगिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने, एससी-एसटी एक्ट और एंटी रैंगिंग एक्ट का केस दर्ज किया गया है
केटी रामा राव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस घटना में सख्त कार्रवाई करेगी, फिर चाहे वह सैफ हो या सतीश। जो भी इसके लिए दोषी है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मामले का राजनीतिकीकरण कर रही है।
बता दें कि मेडिकल की छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद रविवार को उसके निधन हो गया। छात्रा का नाम प्रीति है और उसकी उम्र 26 वर्ष थी। एमजीएम अस्पताल में छात्रा रात में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद गंभीर हालत में छात्रा को हैदराबाद लाया गया था। छात्रा के पिता नरेंद्र ने कहा कि सीनियर छात्रों के खिलाफ हमने अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव ले जाने की अनुमति दी गई। वहीं सरकार की ओर से एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक, प्रिंसिपल, को नोटिस जारी किया गया है। राज्यपाल ने परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications