Gold Smuggling: करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग पकड़ी गई, अंडरगार्मेंट में महिलाओं ने छिपाया सोना, देखिए Video
Gold Smuggling: हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने 3 महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है, इन महिलाओं के पास से कई किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन महिलाओं ने अपने अंडरगार्मेंट के भीतर सोना छिपाकर रखा था। इन्होंने अपनी ब्रा-पैंटी, हेयरबैंड में सोना छिपाया था। इन लोगों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक का सोना पाया गया है जिसकी कुल कीमत 1.72 करोड़ रुपए है। ये महिलाएं दुबई की फ्लाइट से हैदराबाद पहुंची थीं, जिनके हावभाव को देखकर कस्टम के अधिकारियों को संदेह हुआ। जिसके बाद इन्हे रोक लिया गया। जिसके बाद महिलाओं के अंडरगार्मेंट को काटकर उसके भीतर से सोना निकाला गया।

शुक्रवार को कस्टम के अधिकारियों ने तीन किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछले हफ्ते पांच सोने के तस्करों को कस्टम के अधिकारी पकड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमने कुल 8995 ग्राम गोल्ड जिसकी कीमत 4.73 करोड़ रुपए है बरामद किए हैं। तस्कर गोल्ड की तस्करी के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढ़ते हैं। कस्टम के अधिकारियों ने महिला के अंडरगार्मेंट्स से कई किलो सोना जब्त किया है।
बुधवार को अधिकारियों ने 865.6 ग्राम गोल्ड जिसकी कीमत 46.05 लाख रुपए है उसे सीज किया है। इसे बैंकॉक से लौट रहे एक भारतीय यात्री के पास से सीज किया गया है। उसने गोल्ड पेस्ट को अपनी मलाशय में छिपाया था। इसी तरह एक महिला यात्री की भी धरपकड़ की गई, जिसके पास से 435 ग्राम गोल्ड पेस्ट के तौर पर बरामद किया गया, इसे उसने अपने अंडरगार्मेंट में छिपाकर रखा था। उसके पास से बरामद किए गए गोल्ड की कीमत 22.40 रुपए थी। इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उनके पास से जो सोना बरामद किया गया है वह 50 लाख से कम कीमत का है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं यह सोना उन्हें कहां से मिला और किसने दिया।
इसके अलावा दुबई से आ रहे दो यात्रियों के साप 24 गोल्ड बार बरामद किए गए हैं। यह गोल्ड बार उनके चेक इन बैग में मिले हैं। इनके पास से 2800 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 1.47 करोड़ रुपए है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उसमे से दो लोग महबूबनगर के हैं जबकि एक मुंबई का है। तेलंगाना के जो दो लोग हैं वह ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं, जोकि ड्राइवर की नौकरी करने के लिए दुबई गए थे, नौकरी चली जाने के बाद वह वापस आए हैं। उन्हे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह गोल्ड किसने उन्हें दिया और इसका क्या इस्तेमाल होना था। उन्हे कहा गया था कि एयरपोर्ट से बाहर आकर इंतजार करना।












Click it and Unblock the Notifications