VIDEO : हलक में अटकी जान, देवदूत बनी पुलिस ने मौत के मुंह से बाहर निकाला

तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस का देवदूत वाला रूप। बाइक सवार युवक की जान बचाने पहुंची। मझधार में फंसे युवक को मौत के मुंह से निकाला। cyberabad police biker rescue Himayath Sagar service road bridge telangana

रंगा रेड्डी (तेलंगाना), 26 जुलाई : कहावत है- जाको राखे साईया, मार सके न कोए। तेलंगाना पुलिस जब एक शख्स को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाई, तो जेहन में सबसे पहले यही पंक्ति आई। तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने घटना का वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मूसी नदी उफान पर है। पानी हिमायत सागर सर्विस रोड पर बने ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। ऐसे चैलेंजिंग सिचुएशन में खुद को खतरों का खिलाड़ी समझने वाले शख्स की जान उस समय हलक में आ गई, जब वह बाढ़ के पानी में बहने से बाल-बाल बचा (cyberabad police biker rescue)। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। यूजर्स साइबराबाद पुलिस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Recommended Video

    Heavy Rain Fall: Jammu Kashmir, Rajasthan में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात | वनइंडिया हिंदी * News
    भगवान के रूप में आई पुलिस

    भगवान के रूप में आई पुलिस

    तेलंगाना पुलिस के रेस्क्यू पर ये पंक्ति सटीक बैठती है। मंगलवार को एक व्यक्ति अपनी बाइक पर तेज धारा के बीच से गुजरने का दुस्साहस कर रहा था। हालांकि, ठीक समय पर वहां साइबराबाद पुलिस पहुंची और युवक की जान बचाई। ऐसे ही संकट के मौके पर शायद किसी शायर ने ठीक लिखा है-

    फ़ानूस बन के जिस की हिफ़ाज़त हवा करे
    वो शम्अ' क्या बुझे जिसे रौशन ख़ुदा करे

    एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक युवक कलिज खान दरगाह से शमशाबाद को जोड़ने वाले हिमायतसागर सर्विस रोड पर बने पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, मूसी नदी उफान पर होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा था और युवक की जान पर बन आई।

    हिमायत सागर सर्विस रोड पर रेस्क्यू

    हिमायत सागर सर्विस रोड पर रेस्क्यू

    साइबराबाद पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजेंद्रनगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के एचसी बेग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने शाम करीब 4.45 बजे व्यक्ति को बचाया। पुलिस ने कहा, "वह व्यक्ति कलिज खान दरगाह से शमशाबाद तक जाने वाले हिमायत सागर सर्विस रोड पर बने पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था।

    पुलिस को चकमा दिया, पुल पर फंसा

    पुलिस को चकमा दिया, पुल पर फंसा

    ट्रैवल करने के अनुकूल हालात न होने पर भी कैसे वह युवक बीच पुल पर फंसा, इस सवाल पर साइबराबाद पुलिस ने कहा, दोनों छोर पर पर्याप्त स्टाफ और ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से, वह पुल पार करने की कोशिश में पानी के बीच जा फंसा। हालांकि, पुलिस की तत्परता से नागरिक को सुरक्षित बचा लिया गया।

    भारी बारिश के कारण उफान पर नदियां

    भारी बारिश के कारण उफान पर नदियां

    तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस की ओर से जारी हिमायत सागर पुल पर रेस्क्यू वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को 24 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि तेलंगाना में भारी बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की अपील कर रहा है।

    यहां देखिए रेस्क्यू का वीडियो

    युवक के दुस्साहस पर सवाल

    साइबराबाद पुलिस के इस काबिल-ए-तारीफ रेस्क्यू ऑपरेशन पर ट्विटर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा कि पुलिस को इस काम के लिए पूरे 100 नंबर मिलने चाहिए। एक अन्य यूजर ने पुल पर फंसे युवक के दुस्साहस पर सवाल खड़ा किया। तीसरे यूजर ने लिखा कि पुलिस ने निश्चित रूप से युवक के रेस्क्यू के बाद उसे थप्पड़ रसीद किया होगा।

    यहां देखिए वीडियो

    पुलिस ने ऐसे बचाई जान

    साइबराबाद पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में युवक के चेहरे पर मौत का खौफ साफ देखा जा सकता है। हालांकि देवदूत बनकर पहुंची साइबराबाद पुलिस ने युवक को लोहे की चेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वीडियो में पानी की तेज धारा से पैदा हो रहे दिल दहलाने वाला शोर भी स्पष्ट सुना जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+