CISF ने अपने हाथों में ली कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी

देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने हाथों में ले लिया है।

हैदराबाद, 14 जून। देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने हाथों में ले लिया है। सीआईएसएफ के 64 कर्मियों को कंपनी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है।

 Bharat Biotech

आपको बता दें कि भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस का टीका कोवैक्सीन विकसित किया है। बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि भारत बायोटेक की सुरक्षा की जिम्मेदारी अगले सप्ताह सीआईएसएफ को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि 14 जून से इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में कुल 64 सशस्त्र अधिकारी परिसर की सुरक्षा करेंगे।

आपको बता दें कि देश के औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के ही हाथों में होती है। वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक को किसी भी आतंकी खतरे से बचाने के लिए ही सीआईएसएफ को इसकी सुरक्षा सौंपी गई है।

मालूम हो कि भारत सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए जिन तीन वैक्सीन को मंजूरी दी है, कोवैक्सीन उनमें से एक है जिसका उत्पादन भारत बायोटेक कर रही है। इसके अलावा कोविशील्ड और स्पूतनिक वी को टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में माता-पिता को खोने वालों समेत अन्य अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार​​​​​​​

बता दें कि भारत बायोटेक उन कंपनियों में से एक है जिसने चिकुनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियों के लिए टीका विकसित किया था। यह कंपनी जापानी इंसेफेलाइटिस के टीके का भी उत्पादन करती है। यह भारत की कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली स्वदेशी निर्माता कंपनी है।भारत बायोटेक निजी क्षेत्र की ऐसी 11वीं कंपनी है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है।

आपको बता दें कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद सार्वजनिक महत्व के निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने के लिए अधिकृत किया गया था।

भारत बायोटेक के अलावा सीआईएसएफ बैंगलुरु, पुणे और मैसूर स्थित इंफोसिस, नवी मुंबई स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट आईटी पार्क और उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की भी सुरक्षा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+