CJI रमना ने कहा- विवेकानंद के शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत, अंधविश्वास-कठोरता से ऊपर होना चाहिए धर्म
हैदराबाद, 12 सितंबर: चीफ जस्टिस एनवी रमना हैदराबाद में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन एक्सीलेंस के 22वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो संबोधन की 128वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अंधविश्वास, कठोरता से ऊपर धर्म होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म अंधविश्वासों और कठोरता से ऊपर होना चाहिए। इसके साथ ही जोर देते हुए कहा कि समाज में अर्थहीन और सांप्रदायिक संघर्षों से उत्पन्न खतरों के बारे में स्वामी विवेकानंद के शब्दों पर अब अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सीजेआई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में आयोजित हुई धर्म संसद के दौरान अपने भाषण में सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति के विचार का प्रचार किया था।
Recommended Video
स्वामी जी के आदर्शों को करना चाहिए स्थापित
अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा कि आज समकालीन भारत में 1893 में स्वामी विवेकानंद द्वारा बोले गए शब्दों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। वह भविष्यवाणी करने वाले थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता की वकालत की जैसे कि उन्होंने घटनाओं का पूर्वाभास किया। उन्होंने बताया कि अच्छाई और सहिष्णुता के सिद्धांतों के जरिए पुनरुत्थानशील भारत बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हमें आज के युवाओं में स्वामी जी के आदर्शों को स्थापित करना चाहिए।
युवाओं की शक्ति के बारे में सीजेआई ने कही ये बात
इसी के साथ युवाओं की शक्ति का हवाला देते हुए रमना ने कहा कि उन्हें इस बात से अवगत होने की आवश्यकता है कि उनके कार्य "राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक हिस्सा" हैं। वहीं अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता हूं। हमने खुद को शिक्षित करने के लिए संघर्ष किया। आज संसाधन आपकी उंगलियों पर उपलब्ध हैं। आधुनिक समाज जिस अति जागरूकता की अनुमति देता है, सूचना के प्रवाह में आसानी के साथ छात्र अधिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक होते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने सलाह देते हुए कहा कि समाधान खोजने और समाज में सार्थक बदलाव लाने की मानसिकता के साथ जागरूकता भी होनी चाहिए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications