'BJP देश की सबसे बड़ी झूठ की फैक्ट्री है',पीएम मोदी के BRS के NDA में शामिल होने वाले बयान पर KTR का पलटवार

KT Rama Rao Reply to PM Modi: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में एक्टिव नजर आ रहे है। अब मंगलवार को पीएम मोदी ने निज़ामाबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दावा कि तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने NDA में शामिल होने की पेशकश की थी।

जिस पर अब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने पीएम मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। केटीआर ने बीजेपी को देश की सबसे बड़ी झूठ की फैक्ट्री करार दिया।

KT Rama Rao

NDA में शामिल होना चाहते थे केसीआर-पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि जब हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं तो केसीआर को समर्थन की जरूरत पड़ी। इस चुनाव से पहले वे एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया। हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद केसीआर मुझसे दिल्ली में मिलने आए और कहा कि वे एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे उन्हें समर्थन देने के लिए कहा। मैंने केसीआर को कहा कि आपके कारनामे ऐसे हैं कि मोदी आपके साथ नहीं जुड़ सकता है।

Recommended Video

    BJP देश की सबसे बड़ी झूठ की फैक्ट्री है,मोदी के BRS के NDA में शामिल होने वाले बयान पर KTR का पलटवार

    केसीआर के बेटे केटीआर का पलटवार

    पीएम मोदी के इस बयान के बाद बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने कहा कि "क्या हमें किसी पागल कुत्ते ने काटा है, जो हम एनडीए में शामिल होंगे? आज शिवसेना, जेडीयू, टीडीपी, शिरोमणि अकाली दल समेत कई पार्टियों ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। कौन है आपके साथ? आपके पास सीबीआई, ईडी और आईटी के अलावा कौन है?''

    याद दिलाया निजाम का शासन

    पीएम मोदी ने रैली में कहा कि आपको निजाम का शासन तो याद होगा। देश तो आजाद हो गया लेकिन हैदराबाद और अन्य क्षेत्र आजाद नहीं हुए थे। एक गुजराती बेटा सरदार वल्लभभाई पटेल ने ताकत दिखाई और आपकी आजादी सुनिश्चित की। आज दूसरा गुजराती बेटा आपकी समृद्धि, विकास और शिक्षा के लिए आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+