T Raja Singh: '15 मिनट नागा साधुओं को दे दो', BJP विधायक टी राजा सिंह का फिर भड़काऊ बयान, खुद शेयर किया Video
T Raja Singh: भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के 2012 में दिए गए '15 मिनट' वाले बयान पर पलटवार किया है।
एक कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक राजा सिंह (T Raja Singh) ने कहा, "15 मिनट की बात करने वालों, सुन लो - अगर हम नागा साधुओं को आगे कर दें, तो तुम्हारा पूरा इतिहास खत्म हो जाएगा।"

टी राजा सिंह का बयान
राजा सिंह ने अपने भाषण में कहा, "तुम लोग कहते हो कि '15 मिनट दे दो, पुलिस हटा दो, 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।' ऐसे बोलने वालों को जवाब देते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में इस समय महाकुंभ चल रहा है। करोड़ों हिंदू पवित्र नदी में स्नान कर रहे हैं। साधु-संत कुंभ मेले में हिस्सा ले रहे हैं। इन साधुओं में नागा साधु भी शामिल हैं। नागा साधुओं का इतिहास गवाह है कि जब भी सनातन धर्म पर संकट आया है, उन्होंने तलवार, भाला और त्रिशूल उठाकर धर्म की रक्षा की है।"
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में मुस्लिम लड़की का तिलक, संगम में डुबकी, फूलों से स्वागत, जानिए कौन है शबनम शेख?
उन्होंने आगे कहा, "अगर हमारे नागा साधुओं को 15 मिनट का समय दिया जाए, तो उत्तर प्रदेश में सब साफ हो जाएगा। और अगर इन्हीं साधुओं को हैदराबाद भेज दिया जाए, तो वहां '15 मिनट की बात करने वाले पाकिस्तान भाग जाएंगे। हिंदुओं से मत टकराओ। जब-जब हिंदू उठा है, उसने इतिहास रचा है।"
टी राजा सिंह ने अपने इस भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया, जिससे यह बयान और चर्चा में आ गया है।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम सांसद ने धार्मिक स्थल पर खाई बिरयानी? भाजपा नेता अन्नामलाई और IUML सांसद के नवसकनी में भिड़ंत
ओवैसी के बयान पर एक नजर
गौरतलब है कि 2012 में एआईएमआईएम नेता और तेलंगाना के चंद्रयानगुट्टा से विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने एक भाषण में कहा था, "हम 25 करोड़ हैं और तुम 100 करोड़ हो। 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो, फिर देखो कौन ताकतवर है।" उनके इस बयान को लेकर केस दर्ज हुआ था और वह जेल भी गए थे। हालांकि, कोर्ट ने बाद में उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications