Amit Shah Telangana दौरे पर CM केसीआर पर बरसे, बांदी संजय की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना दौरे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को आड़े हाथों लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah Telangana दौरे पर रविवार को काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने CM K Chandrashekhar Rao को आड़े हाथों लिया और बीजेपी के खिलाफ प्रतिशोध वाली कार्रवाई के आरोप लगाए।
जेल जाने से नहीं डरले बीजेपी कार्यकर्ता
रंगारेड्डी के चेवेल्ला में भाजपा की 'संकल्प सभा' में गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरी और कहा, बंडी संजय को केसीआर ने जेल में डाल दिया। उनको लगता है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने से डरते हैं।
Recommended Video
केसीआर को गद्दी से उतारने की लड़ाई
उन्होंने केसीआर को ललकारते हुए कहा, केसीआर कान खोलकर सुन लो। तेलंगाना का एक-एक कार्यकर्ता आपके अत्याचार और जुल्म से डरता नहीं है। भाजपा की लड़ाई आपको गद्दी से नीचे उतारने से पहले खत्म नहीं होगी।
BJP की सरकार से पहले तेलंगाना को क्या मिला?
शाह ने तेलंगाना भाजपा प्रमुख Bandi Sanjay की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस को घेरा। शाह बोले, "मैं सीएम केसीआर से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार बनने से पहले तेलंगाना को पिछले बजट में क्या मिलता था?"
पीएम मोदी ने 1.20 लाख करोड़ से अधिक दिए
तेलंगाना के चेवेल्ला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहले तेलंगाना को 30,000 करोड़ रुपये मिलते थे और 2022-2023 में पीएम मोदी ने 1,20,000 लाख करोड़ रुपये दिए। विकास का काम बीजेपी ही कर सकती है।
तेलंगाना की पुलिस पर गृह मंत्री के गंभीर आरोप
शाह ने कहा, तेलंगाना की पुलिस पूरी तरह से राजनीतिक है। पीएम मोदी यहां जो भी कल्याणकारी योजनाएं भेजते हैं, वह आम आदमी तक नहीं पहुंचती हैं। सीएम केसीआर चाहे कुछ भी कर लें, वे तेलंगाना के लोगों को पीएम मोदी से दूर नहीं रख सकते।
ध्यान भटकाने का आरोप, पार्टी का नाम बदलना दिखावा
रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में पार्टी की 'संकल्प सभा' में 'भाजपा के चाणक्य' कहे जाने वाले शाह ने केसीआर की सरकार पर ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, लोगों का ध्यान हटाने के लिए उन्होंने टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बना दिया।
KCR पीएम बनने का सपना देख रहे हैं
बकौल अमित शाह, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पाल रहे हैं। उन्होंने कहा, सीएम केसीआर को पता होना चाहिए कि तेलंगाना में भी उनकी राजनीति का अंत होने वाला है, लेकिन अब वह भारत के पीएम बनने की बात कर रहे हैं।
क्या जानबूझकर PM के सामने आने से बच रहे केसीआर
शाह का दौरा अहम है क्योंकि उपचुनाव में बीजेपी को सफलता मिली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी को अभूतपूर्व कामयाबी मिली। पीएम और केसीआर की तल्खी भी सुर्खियों में रहती है। कई बार पीएम के तेलंगाना दौरे पर आगवानी के लिए CM मौजूद नहीं रहे हैं।
विपक्षी दलों का गठजोड़
गौरतलब है कि केसीआर को बिहार दौरे पर सीएम नीतीश कुमार से मिलते देखा जा चुका है। इस आधार पर तीसरे मोर्चे की अटकलों को बल मिला। उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बदलने से पहले उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान भी विपक्षी गठजोड़ के संकेत दिए थे।
कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल पर नजरें
केसीआर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और 82 साल के राजनेता शरद पवार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि देश को अब नए विजन और एजेंडे की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्र देवेगौड़ा और ममता बनर्जी से भी संपर्क किया है।
बांदी संजय का मुद्दा ठंडा नहीं पड़ने देगी भाजपा!
बता दें कि बांदी संजय की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बीजेपी लगातार केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति को निशाने पर ले रही है। गत कई महीनों से बीजेपी बनाम बीआरएस की लड़ाई में संजय का मुद्दा सुर्खियों में रहता है।
किस मामले में पकड़े गए भाजपा प्रमुख
बांदी संजय को तेलंगाना स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा के पेपर लीक मामले में अरेस्ट किया गया था। अप्रैल के पहले हफ्ते में संजय को जमानत मिली।












Click it and Unblock the Notifications