सार्वजनिक शौचालय के वॉश बेसिन में पड़ी मिली 3 महीने की बच्ची

हिसार। हरियाणा के ​हिसार में सार्वजनिक महिला शौचालय में एक महिला अपनी तीन महीने की बच्ची को वॉश बेसिन में छोड़कर चली गई। पास में बने मंदिर के मैनेजर ने जब बच्ची की रोने की आवाज सुनी तब मामले का पता चल सका। पीले रंग के कपड़े पहने बच्ची को एक कंबल में लिपटाकर वॉश बेसिन में छोड़ा गया था। बच्ची के माथे पर काला टीका भी लगा था।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे मंदिर के मैनेजर

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे मंदिर के मैनेजर

मामला हिसार के अग्रोहा धाम के पास बने महिला शौचालय का है। मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि वह पिछले दस साल से मंदिर में काम कर रहे हैं। रोज की तरह वह शनिवार की दोपहर मंदिर में चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें सरोवर के पास बने शौचालय से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो बच्ची वॉश बेसिन में मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला

चाइल्ड हेल्प लाइन, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बच्ची का मेडिकल करवाया। सीसीटीवी में सामने आया कि बच्ची को कोई एक महिला छोड़ कर गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं कोई बच्ची को चुरा कर तो नहीं लाया और डर के कारण यहां छोड़ गया हो। सीएमओ डॉक्‍टर राहुल गौतम और बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्ची की फिटनेस जांच कर उसे पुलिस क्राइम टीम व चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों के हवाले कर दिया गया।

महिला की तलाश की जा रही है

महिला की तलाश की जा रही है

इंस्पेक्टर अशोक कुमार के मुताबिक, बच्ची पूरी तरह से फिट है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट पुनीत गर्ग ने बताया कि बच्ची उनके पास पहुंच गई है। उसकी देखभाल की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला की भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+