हिसारः पति से झगड़ा होने पर सब्जी काटने वाले चाकू से मां ने दो बेटियों का रेत दिया गला

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी दो बच्चियों का गला रेतकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली घटना जिले के बरवाला हलके के समीपवर्ती गांव खदेड़ की है। बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपित महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना पाकर बरवाला थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, डीएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

haryana hisar mother did murder of her daughter

बरवाला के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि खेदड़ गांव में सड़क बनाने के लिए बाहर से मजदूर आए हुए हैं। उन्हीं मजदूरों में अहमद का भी परिवार आया हुआ है, जिसमें पति अहमद, पत्नी और उसकी दो बच्चियां हैं। सोमवार को दोपहर में किसी बात को लेकर पति अहमद और पत्नी चरिया के बीच किसी बात को लेकर झगड़ हो गया फिर अहमद अपने काम पर चला गया। इसके बाद पत्नी चरिया और दोनों बेटियां किरण व ममता घर पर थी।

पति और मजदूर जैसे ही काम पर चले गए फिर महिला ने चाकू से अपनी दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चाकू से अपने आप को भी घायल कर लिया। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारोपित मां को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के पिता के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आऱोपी महिला का हिसार के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही उसकी हालत में कुछ सुधार होगा तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+