पहाड़ों पर बारिश का तांडव! हिमाचल के लिए 4 दिन भारी, 114 सड़कें बंद, कब मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों में उत्तर और पूर्व और दक्षिण- पश्चिम के राज्यों में बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो पहाड़ी राज्य को अगले कुछ दिन तक भारी बारिश के चलते विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आईएमडी के ताजा अनुमान में कहा गया है हिमाचल में 7 अगस्त तक सामान्य से भारी और बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आईएमडी ने कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

Weather Forecast in sates

हिमाचल में प्रदेश को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक चार दिन तक और बारिश दौर जारी रहेगा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 7 अगस्त तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच तेज बारिश के चलते राज्य को भारी नुकसान के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

कहां- कहां बारिश?
हिमाचल में प्रदेश को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक चार दिन तक और बारिश दौर जारी रहेगा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 7 अगस्त तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच तेज बारिश के चलते राज्य को भारी नुकसान के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस हफ्ते शुक्रवार शाम से जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश हुई, इसके बाद गोहर में 80 मिमी, शिलारू में 76.4 मिमी, पोंटा साहिब में 67.2 मिमी, पालमपुर में 57.2 मिमी, धर्मशाला में 56.2 मिमी और चौपाल में 52 मिमी बारिश हुई। शनिवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहा।

114 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर आवगमन बंद है। तेज बारिश चलते बढ़ी भूस्खलन के घटनाओं के आशंका के चलते प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, वाहनों के आवागमन के लिए बंद सड़कों में से मंडी में 36 , कुल्लू में 34 , शिमला में 27, आठ लाहौल-स्पीति में, सात कांगड़ा में और किन्नौर जिले दो मार्गों पर आवागन बंद है। वहीं दूसरी हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने 82 रुटों पर अपनी बस सेवाएं निलंबित की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+