Christmas पर पहाडों के बीच कार से खचाखच भरी सड़कें, तिल रखने की भी जगह नहीं! Video में देखें

Christmas News: क्रिसमस के मौके पर पहाडों के खूबसूरत नजारों के बीच सैर करने वाले सैलानियों के हिमाचल में मुश्किल भरा दिन रहा है। यहां लाहौल स्फीति में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से लंबा जाम लग गया। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान देखा गया कि पार्किंग की अव्यवस्था के चलते सैलानी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून और व्यवस्था की स्थिति का ध्यान रखने और क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला लाहौल और स्पीति पुलिस द्वारा ड्रोन निगरानी की गई थी। इस दौरान भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई।

Trafic in Himachal

दरअसल, प्रशासन की ओर की जा रही निगरानी की दौरान ये तस्वीरें ड्रोन से ली गई हैं, जिसे पहले स्थानीय पुलिल और बाद में अन्य एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा गया कि क्रिसमस पर स्थानीय प्रशासन की ओर से अस्थायी पार्किंग की व्यवस्ता और बेहतर पुलिसिंग के बावजूद सैलानियों के हुजूम के चलते ट्रैफिक को बहाल करना मुश्किल हो गया।

दरअसल, हिमाचल में इन दिनों पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्रिसमस के दिन रोहतांग ला की अटल टनल में लंबा जाम लग गया। लाहौल और स्पीती जाने के मार्ग पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इसमें हजारों की संख्या में पर्यटक फंस गए।

जाम इतना लंबी दूरी तक था कि पर्यटकों को इससे निकलने में काफी समय लग गया। ऐसी स्थिति क्रिसमस के पर्व के पहाड़ियों के सफर निकले सैलानियों की मस्ती में किसी बाधा ने कम नहीं थी। हालांकि लाहौल स्पीति में पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद कुछ घंटों के भीतर जाम की स्थिति खत्म हुई और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+