Video: हिमाचल में पर्यटक ने नदी में दौड़ाई महिंद्रा थार, तो अब पुलिस ने उठाया ये कदम
Chandra River Thar Video Viral: क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच लोगों की हिमाचल सहित पहाड़ी इलाकों में जमकर भीड़ बढ़ रही है। सैलानी भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश पहुंचे रहे हैं। ऐसे में वाहनों की रेलमपेल को लेकर भारी जाम का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इन सब के सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पर्यटक ने अपने वाहन को ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाने के लिए अपनी गाड़ी को नदी में उतार दिया और चलाते हुए नदी पार की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना एक दिन पहले (24 दिसंबर) शाम की बताई जा रही है, जब एक पर्यटक ने लाहौल घाटी के चंद्रा नदी में अपनी थार गाड़ी को दौड़ाया। पर्यटक अपनी थार गाड़ी से नदी को पार करता हुए दूसरे छोर से दूसरे किनारे जा पहुंचा।
नदी में दौड़ाई थार, देखें Video
Recommended Video
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक ब्लैक कलर की थार नदी के पानी के बीच होकर आगे बढ़ रही है और फिर बिल्कुल किनारे आ चुकी है। दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक जाम के चलते उसने गाड़ी को नदी में चलाई।
पुलिस ने जारी किया चालान
वहीं अब इस वीडियो के सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस भी हरकत में आई है। चंद्रा नदी में थार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चालान जारी किया गया।
पुलिसकर्मियों को किया तैनात
वीडियो को लेकर एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक थार लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी पार कर रही है। उस वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चुनौती दी गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी इस तरह का अपराध न करे भविष्य में, जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।












Click it and Unblock the Notifications