हिमाचल के बर्फीले इलाकों में उमड़े पर्यटक, अटल सुरंग और सिस्सू के बीच वाहनों का लंबा जाम
लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में वाहनों की भीड़ देखी गई है। इसकी वजह है यहां बड़ी संख्या में सैलानियों का आना। आज सुबह यहां अटल सुरंग और सिस्सू (Sissu) के बीच वाहनों की लंबी कतार दिखी, जहां लोग बर्फ से ढके क्षेत्र में उमड़ रहे थे। लाहौल और स्पीति जिले के स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन दिनों बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल के इस खूबसूरत गांव में उमड़े सैलानी
बता दें कि, सिस्सू लाहौल और स्पीति जिले का ही एक गांव है, जो कि हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित है। यह भागा नदी के किनारे बसा हुआ है। इस गांव की मनाली से दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। ऐसे में यहां का मौसम गर्मियों में भी काफी सुहावना रहता है। इन दिनों यदि आप भी अगर सिसु गांव और इसके आस-पास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छी जगह साबित हो सकती है।

हिमालयन अंचल में 10 हजार फीट से ज्यादा उूंचा
सिस्सू गांव समुद्र तट से 3120 मीटर उूंचाई पर स्थित है। इस गांव में लाहौली, हिन्दी भाषाएं बोली जाती हैं। यहां आपको रहने के लिए सस्ते और अच्छे होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे मिल जाएंगे, जहां आप ठहर सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि आपको ये आपके बजट में ही मिल जाएंगे। यहां आपको खाने के भी तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे। ऐसे में हर कोई यहां आना चाहता है।

मन मोहते हैं झील-झरने, सुंदर रास्ते
एक पर्यटक ने कहा- "चूंकि हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता, शांति, नदी, झील-झरने, सुंदर रास्ते आदि के लिए जाना जाता है, तो हर साल यहां काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं और यहां से अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हम भी यहां सर्दियां एंजॉय करने आए हैं।"
हिमाचल राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में बर्फ से ढके क्षेत्र में लोग उमड़ पड़े तो स्थानीय निवासी भी खुश हैं, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी में पर्यटकों का बड़ा योगदान है। यहीं का एक गांव है सिस्सु, जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये गांव चंद्रा जलमार्ग के किनारे लाहौल घाटी में बसा हुआ है।
सितंबर महीने में एक आदेश में कहा गया था कि, लाहौल-स्पीति में एंट्री के लिए सैलानियों को टैक्स देना होगा। चूंकि, सिसु हिमाचल प्रदेश का ऐसा गांव है, जहां हर कोई जाना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications