हिमाचल में पर्यटकों की भारी भीड़, कोरोना पाबंदियों में छूट के बाद से पहुंच चुके सात लाख लोग

हिमाचल पदेश में दर्शकों की भारी भीड़

शिमला, 5 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिमला, मनाली और सैलानियों के तमाम फेवरेट शहरों में होटलों में कमरे तक नहीं मिल रहे हैं। वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। बीते महीने हिमाचल सरकार के कोरोना पाबंदियों में छूट और उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के बाद यहां से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बीते कई दिनों से शिमला में लगातार जाम और पार्किंग में जगह की कमी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Tourist in Himachal: Lockdown हटा तो, Tourist से भर गईं सड़कें, कारोबारी हुए खुश | वनइंडिया हिंदी
    जून से अब तक सात लाख लोग आए

    जून से अब तक सात लाख लोग आए

    हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अमित कश्यप ने बताया है कि जून में राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में ढील दिए जाने का फैसला लिया था। इसके बाद हम अब तक राज्य में 6 से 7 लाख पर्यटक आ चुके हैं। कश्यप ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में लू चलने से पर्यटकों की आमद बढ़ी है।

    'कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले घूम ही लें'

    'कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले घूम ही लें'

    शिमला में दिल्ली और उत्तर भारत से ज्यादा लोगों के जाने की वजह काफी दिन से जारी कोरोना प्रतिबंध भी हैं। लंबे समय तक घरों में रहे लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं। वहीं तीसरी लहर की आंशका है तो लोग देर भी नहीं करना चाहते हैं। दिल्ली से शिमला आए एक पर्यटक निशांत ने एएनआई से कहा कि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कह रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर लॉकडाउन लग जाएगा। फिलहाल घूमने फिरने की छूट है तो हमें लगा इसका फायदा उठाया जाना चाहिए।

    दिल्ली,यूपी पंजाब से पहुंच रहे लोग

    दिल्ली,यूपी पंजाब से पहुंच रहे लोग

    हिमाचल प्रदेश के अलाव उत्तराखंड में भी पर्ययक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड और हिमाचल का रुख कर रहे हैं। उत्तर भारत में गर्मी ने इन दिनों काफी ज्यादा है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग परिवार समेत पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में मसूरी, शिमला, मनाली जैसे शहरों में ना कमरे मिल रहे हैं और ना पार्किंग में कार खड़ी करने की जगह है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+