नीदरलैंड का टूरिस्ट शिमला के होटल में अचानक हुआ बेहोश, हुई मौत
शिमला। हिमाचल घूमने आये नीदरलैंड के एक पर्यटक की शिमला में मौत हो गई। हलांकि अभी इस विदेशी पर्यटक की रहस्यमयी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच शिमला पुलिस ने नई दिल्ली स्थित नीदरलैंड दूतावास से संपर्क साधा है ताकि उसका शव सौंपा जा सके।

मिली जानकारी के मुताबिक, नीदरलैंड से भारत भ्रमण पर आये पर्यटक की शिमला प्रवास के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिमला में जिस होटल में रुका था, वहां पर अचानक बेहोश हो गया। उसके बाद होटल के कर्मचारी और स्टाफ उसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पर्यटक की मौत की वजह का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई होगी। मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम करने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने पर्यटक के शव को आईजीएमसी. के शव गृह में रखवाया है। पुलिस ने दिल्ली में नीदरलैंड के दूतावास से संपर्क किया है। वहां से किसी कर्मचारी या अधिकारी को शिमला भेजने का आग्रह किया गया है। जैसे ही कोई परिजन पुलिस से मिलता है तभी शव का पोस्टमॉर्टम होगा।












Click it and Unblock the Notifications