हिमाचल: स्कूल में बच्चियों से कराया टॉयलेट साफ, अभिभावकों ने किया हंगामा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित सरकारी स्कूल में बच्चियों से टॉयलेट साफ कराने का मामला सामने आया है। जब बच्चियों के घरवालों को इसका पता चला, तो उन्होंने स्कूल में जाकर इसका विरोध किया। मामले को लेकर बच्चियों के माता-पिता और स्कूल स्टाफ के बीच तीखी बहस भी हुई। वहीं, हेड मास्टर ने अभिभावकों को दोबारा ऐसी गलती नहीं होने का भरोसा भी दिया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के नंगल बट्ट राजकीय प्राथमिक पाठशाला का है, जहां बच्चियों को हारपिक देकर उनसे टॉयलेट साफ करवाया गया। बच्चियों से टॉयलेट साफ कराने के मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो एक मिनट के वीडियो में बच्चियां हारपित डालकर टॉयलेट साफ करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में एक शख्स की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जो छात्राओं को स्थानीय भाषा में साफ-सफाई को लेकर निर्देश दे रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बच्चियों के परिजनों को पता चला तो उन्होंने स्कूल में जाकर इसका विरोध किया। मामले को लेकर छात्राओं के माता-पिता और स्कूल स्टाफ के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन कुछ लोगों के कहने पर मामला शांत हो गया। वहीं, स्कूल के हेड मास्टर ने अभिभावकों को दोबारा ऐसी गलती नहीं होने का भरोसा भी दिया है। अभिभावकों को कहना है कि वे बच्चों को स्कूल में पढऩे-लिखने भेजते हैं, न कि टॉयलेट की सफाई के लिए। पूरे मामले पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है, मामला जानकारी में आया है। आगे से ऐसा न हो, इसका खय़ाल रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications