चलती बस में घुसता चला गया पत्थर, छीन ले गया एक की जिंदगी

शिमला। सुरक्षित सफर का भरोसा देने वाली हिमाचल प्रदेश की सरकारी परिहवहन व्यवस्था इन दिनों राम भरोसे ही चल रही है। इसमें सफर करना खतरे से खाली नहीं है। चूंकि प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में अब पत्थर बरसने लगे हैं। दरअसल पथ परिवहन निगम की बस में आज पत्थर गिरने से बस में सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब परिवहन मंत्री दावा कर रहे हैं कि नई सरकार बनने के बाद एचआरटीसी में बेहतरी आई है।

 stone causes the death of a passenger traveling in Himachal Pradesh

बताया जा रहा है कि यह बस रामपुर से आनी जा रही थी। बस चल रही थी कि अचानक पहाड़ी से एक पत्थर सीधा बस के अंदर चला गया और वह खिड़की के पास बैठे युवक के सिर पर लगा। जिससे उसका सिर ही खून से लथपथ हो गया। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर अक्सर पत्थर गिरते रहते हैं। लेकिन इस बार चालक को पत्थर गिरने का आभाष ही नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बस में करीब 25 के करीब सवारियां बैठी थी। गनीमत यह है कि बाकि सब सवारियां सुरक्षित हैं, किसी को कुछ नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के मुताबिक युवक आनी का बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनी के विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+