10 हजार करोड़ की ठगी का आरोपी इलाज के बहाने फरीदाबाद के अस्पताल में छलका रहा था जाम, वीडियो वायरल

फरीदाबाद। दस हजार करोड़ की ठगी करने के आरोपी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल को फरीदाबाद में इलाज के बहाने अस्पताल में पार्टी करते देखा गया। वहां वह जाम छलका रहा था..जिसका वीडियो सामने आया तो पुलिसकर्मियों की पोल खुल गई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने यह कार्रवाई अनिल जिंदल की पुलिसकर्मियों के साथ पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद की है। वहीं, इस मामले में नीमका जेल प्रशासन को भी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

SRS Group chairman Anil Jindal video viral from Faridabad hospital

बताते चलें कि, 10 हजार करोड़ से अधिक की ठगी करने के आरोपी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल पर काफी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, जिंदल के खिलाफ विभिन्न थानों में 80-90 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वह नीमका जेल से अक्सर इलाज के नाम पर अस्पताल जाता रहता था। उसके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी जाते थे। पुलिस कस्टडी में इलाज के बहाने जिंदल मेट्रो अस्पताल में मौज-मस्ती करता था। वहीं, उसके साथ जाने वाले पुलिसकर्मी भी ड्यूटी निभाते नहीं दिखे। ऐसे में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, एसीपी की रिपोर्ट पर पुलिस कमिश्नर ने तीन पुलिसकर्मी ईएसआई संजीव, ईएचसी चंद्रप्रकाश और सिपाही मुकेश को निलंबित किया है।

SRS Group chairman Anil Jindal video viral from Faridabad hospital

बताया जा रहा है कि, फरीदाबाद के अस्पताल में कार्यरत सिक्योरिटी कर्मचारी ने ही जिंदल की पार्टी का वीडियो रिकॉर्ड किया,और उसके बाद वह वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस-रिकॉर्ड के मुताबिक, अनिल जिंदल ने शहरवासियों से फ्लैट खरीदने, ज्वैलरी और अन्य प्रोजेक्ट में पैसे लगाने के बदले हजारों लोगों से रकम वसूला था, लेकिन किसी को कोई लाभ नहीं दिया। उसके खिलाफ काफी ​लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+