शिमला जाकर बीमार पड़ीं सोनिया गांधी, टल सकता है 4 तारीख का चुनावी दौरा

इससे हिमाचल कांग्रेस में भी चिंता का महौल है। पार्टी को लगता है कि अगर सोनिया गांधी की सेहत में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो उनका दौरा टल सकता है।

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो जाने से हिमाचल में उनके अगले महीने प्रस्तावित चुनावी दौरे पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सोनिया गांधी 4 नवंबर को हिमाचल में एक चुनावी रैली को संबोधित करने आ रही थीं। लेकिन अब उनकी तबीयत खराब होने के बाद हिमाचल में चुनाव प्रचार पर सस्पेंस खड़ा हो गया है। जिससे हिमाचल कांग्रेस में भी चिंता का महौल है। पार्टी को लगता है कि अगर सोनिया गांधी की सेहत में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो उनका दौरा टल सकता है। हालांकि गुरुवार को सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला पहुंची थी। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर बन रहा है। सोनिया इस घर को देखने के लिए पहुंची थी। घर के निर्माण का काम आखिरी दौर में है। सोनिया की तबीयत खराब होने के बाद वो दिल्ली वापस आ गई हैं और गंगाराम अस्पताल में उन्हें दिखाया गया है। बहरहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

 Sonia Gandhi sick after Shimla visit with Priyanka, Himachal Election tour in suspense

इस बीच आई.पी.एच. मंत्री विद्या स्टोक्स का ठियोग से नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के लिए कोर्डिनेशन कमेटी को स्वीकृति देते हुए उन्हें अध्यक्ष की कमान सौंपी है जबकि वीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर आनंद शर्मा, जी.एस. बाली, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी को सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विद्या स्टोक्स ने ठियोग से अपना नामांकन पर भरा था लेकिन उसमें कुछ खामियां होने के चलते वो रद्द हो गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में इस बारे में याचिका दायर की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अब पार्टी ने उन्हें कोर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+