Shimla Masjid News: मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में आया नया मोड, अब खुद गिराने को राजी हुए मुस्लिम
Shimla sanjauli masjid controversy: शिमला के संजौली बाजार स्थित मस्जिद में हुए अवैध निर्माणा मामले में हिंदू सगंठनों के उग्र प्रदर्शन के बाद अब नया मोड़ आ गया। अब मुस्लिम पक्ष खुद ही मस्जिद के विवादित हिस्से को तोड़ने को राजी हो गया है।
मुस्लिम वेलफेयर के प्रधान मोहम्मद लतीफ व संजौली मस्जिद कमेटी ने नगर निगम से इस हिस्से को सील करने का अनुरोध किया है। साथ ही, गुरुवार को शिमला नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम पक्ष ने खुद ही संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराने की बात कही है। आपको बता दें कि स्थानीय लोग संजौली में मस्जिद में हुए अनधिकृत हिस्से को गिराने की पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। बुधवार को तनाव उस वक्त बढ़ गया जब सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर कूच दिया था।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'जय श्री राम' और 'हिंदू एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और लाठीचार्ज किया।
इस झड़प में पुलिस अधिकारियों और महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। हिंदू जागरण मंच के सचिव कमल गौतम सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ संजौली जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शहजाद ने कहा कि हम हिमाचल के स्थायी निवासी हैं।
हमे एक-दूसरे के साथ प्यार से यहां रहना है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हिमाचली हमारे भाई हैं और हम उनके भाई हैं। इसलिए हमने अवैध निर्माण को खुद हटाने का एमसी आयुक्त से अनुरोध किया है। क्योंकि हमारी आपसी प्यार मोहब्बत बिगड़नी नहीं होनी चाहिए।
वहीं एमसी आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से अनुरोध किया गया है कि मस्जिद का जो हिस्सा अवैध है, उसे सील किया जाए। यदि एमसी कोर्ट का फैसला भी अवैध निर्माण हटाने के लिए आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। हम इस आवेदन का अवलोकन कर रहे हैं और आज ही फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications