दिल्ली के पर्वतारोही की हिमाचल में लाश मिलने के बाद खत्म हुई 'जिंदा' उम्मीदें

शिमला। आखिर पिछले दिनों से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की वादियों में गायब हुए दिल्ली के पर्वतारोही की लाश मंगलवार को बरामद हो गई। इसी के साथ उनके जिंदा होने की उम्मीदें खत्म हो गईं। व उनके परिजनों को निराशा हाथ लगी है। करीब आठ दिन पहले दिल्ली के पर्वतारोही अखिल चड्डा अपने साथियों के साथ पर्वतारोहण के लिए हिमाचल आए थे। उन्होंने कुल्लू के हामटा के टरेक को इसके लिए चुना लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

shimla delhi mountaineer dead body found in himachal kullu

कुछ दिनों पहले हामटा की पहाडियों में गुम हुए दिल्ली के युवा ट्रैकर अखिल चड्ढा का शव आज खोजी दल ने हामटा के छलेत नामक स्थान में बरामद किया। बता दें कि अखिल चड्ढा अपने दोस्तों के साथ पिछले मंगलवार को हामटा दर्रे पर पर्वतारोहण के लिए निकला था लेकिन अचानक वह इन पहाडियों में लापता हो गया था। युवा पर्वतारोही के गुम होने की जानकारी मिलते ही 12 अप्रैल को मनाली थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई थी। प्रशासन ने रेस्क्यू दल गठित कर ट्रैकर को तलाशने की कोशिश की। यहां तक कि वायु सेना के 2 हेलिकाप्टर की भी मदद ली लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया। इस बीच जगतसुख और भनारा के 40 युवाओं का एक खोजी दल भी हामटा गया था। इस खोजी दल ने सोमवार को एक बैग व ट्रैकिंग स्टिक बरामद कर ली थी। मौसम खराब होता देख रैस्क्यू दल को अभियान रोकना पड़ा।

उसके बाद मंगलवार को मौसम खुलते ही एक बार फिर से रेस्क्यू दल ने सर्च अभियान शुरू किया। जहां बैग और स्टिक मिले थे उसी के आसपास खोजी दल ने सर्च अभियान चलाया और कुछ ही दूरी पर युवा पर्वतारोही के शव को तलाश लिया गया। एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने युवा पर्वतारोही कर शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की देखरेख में शव को मनाली लाया जा रहा है। सभी के सहयोग से पुलिस शव को तलाशने में सफल रही है। उन्होंने सर्च अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ट्रैकरों का अभार जताया। डी.एस.पी. ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- कैश संकट से जूझ रहा बागपत, घंटों एटीएम पर लगने के बावजूद हाथ खाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+