हिमाचल में राधा स्वामी सत्संग सुनने जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 20 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा सब डिविजन में आज ऊना धर्मशाला सडक मार्ग पर ढलियारा के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक बस गहरी खाई में गिर गई जिससे 20 श्रद्धालुओं को चोटें लगी हैं। जबकि दो कि हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली से आ रहे श्रद्धालु बस में सवार होकर कांगड़ा के पास परौर में राधा स्वामी के डेरा में सतसंग सुनने जा रहे थे कि ढलियारा के पास एक मोड़ में अचानक पीछे से आ रही बस के टक्कर मारने से श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। जिससे करीब 20 यात्री घायल हुए हैं जिसमें से 2 की हालत गंभीर है। सभी को सिविल अस्पताल देहरा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाली बस के ब्रेक फेल हुए थे। जिसके यह हादसा हो गया। इस बात की पुष्टि देहरा के थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरू महाराज तीन दिनों के लिए परौर में आये हैं।












Click it and Unblock the Notifications