Himachal Pradesh: गोबिंद सागर झील में डूबे 7 टूरिस्ट की मौत, शव बरामद
नई दिल्ली, 01 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में सात पर्यटकों के शव सोमवार को बरामद हुआ। ये टूरिस्ट गोबिंद सागर झील में अपने 11 साथियों के समूह से बिछड़ गए थे। इसमें एक साथी को डूबते देख 6 ने उसे पानी से निकालने की कोशिश की और सभी पानी में डूब गए। मौतों को लेकर प्रशासन जांच कर रहा है।

हिमांचल प्रदेश में 11 पर्यटकों का एक समूह गोबिंद सागर झील में नहाने गया था। इस दौरान एक साथी को डूबते देख 6 उसकी जान बचाने गहर पानी में उतर गए। ये सभी पर्यटक ऊना के बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास गोबिंद सागर झील डूबे थे।
ऊना के पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि पुलिस और बचाव दल को खोज और बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया था। 11 पर्यटकों का एक समूह गोबिंद सागर झील के पास टहलने आया था। उनमें से सात का बाकी समूह से संपर्क टूट गया था। सोमवार को सभी सात टूरिस्ट का शव मिलने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications