सलमान खान की फिल्म में उनके जीजा बनेंगे हीरो, बहन अर्पिता को किया था Promise

सलमान खान द्वारा किए गए ट्वीट को अर्पिता ने भी शेयर किया है और वो अपने पति की पहली फिल्म की घोषणा पर खासी उत्साहित हैं।

शिमला। सलमान खान जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन SKF के बैनर तले हिन्दी फिल्म 'लवरात्रि' लाने जा रहे हैं। खास बात ये है कि अभिराज मिनवाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक चेहरा हिमाचल प्रदेश से भी होगा। सलमान खान ने इस बारे में घोषणा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम के पोते व सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे।

अर्पिता हैं very very Excited

अर्पिता हैं very very Excited

खुद सलमान खान ने आयुष शर्मा को बतौर अभिनेता लिए जाने की घोषणा की है। ये फिल्म सलमान खान की होम प्रोडक्शन SKF सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जाएगी। ये फिल्म सलमान खान की होम प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की जाने वाली 5वीं फिल्म होगी। ट्विटर के माध्यम से सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक की घोषणा भी की है। इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनवाला करेंगे।

सलमान ने अर्पिता को किया Promise निभाया

सलमान ने अर्पिता को किया Promise निभाया

सलमान खान ने साथ ही ये भी लिखा है कि फिल्म से जुड़ी और जानकारी का जल्द खुलासा किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान पहले ही अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने की बात कर चुके थे और अब उन्होंने फिल्म लवरात्रि से अपने जीजा आयुष शर्मा का बॉलीवुड में डेब्यू करवाने की घोषणा की है।

अब देखना है कितना चलते हैं सलमान के जीजा

अब देखना है कितना चलते हैं सलमान के जीजा

सलमान खान द्वारा किए गए ट्वीट को अर्पिता ने भी शेयर किया है और वो अपने पति की पहली फिल्म की घोषणा पर खासी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि आयुष शर्मा और अर्पिता की शादी साल 2014 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+