हिमाचल: बिजली मंत्री ने कोविड टेस्टिंग लैब का उद्घाटन कर करवाई जांच, निकले पॉजिटिव

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरे देश में फैल गया है। जिस वजह से अब रोजाना 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की चपेट में VVIP भी आने लगे हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के बिजली मंत्री सुखराम चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने 30 जुलाई को ही मंत्री पद की शपथ ली थी। फिलहाल उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

कोरोना

जानकारी के मुताबिक मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब में चार अगस्त को कोरोना टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया था। इस लैब में मंत्री ने खुद का कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके अलावा उनके PSO और दो बेटियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मंत्री सुखराम को डीडीयू अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहीं अन्य तीन को मशोबरा कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। खबर मिलते ही हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंत्री सुखराम का हाल चाल जाना। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर चिंताजनक है। मैं ईश्वर से उनके के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कई लोगों के संपर्क में आए
सुखराम चौधरी ने मंत्री बनने के बाद कई लोगों से मुलाकात की थी। जिसमें डीजीपी संजय कुंडू भी शामिल हैं। इसके अलावा शिमला से लेकर सिरमौर तक उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। कोरोना टेस्टिंग लैब के उद्घाटन के दौरान भी वहां पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। मंत्री के पॉजिटिव मिलते ही उनके शिमला स्थित आवास को सील कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+