Palampur: चुनाव रद्द होने के बाद राधा सूद ने चाची को लड़ाया, फिर उनका चुनाव रद्द कराकर खुद जीतीं चुनाव
palampur nagar nigam by election result: कांग्रेस प्रत्याशी खुद राधा सूद नहीं लड़ पाई तो उन्होंने अपनी चाची सोना सूद को चुनाव मैदान में उतार दिया। फिर खुद ही इस चुनाव को रद्द कराकर उपचुनाव लड़ा।

Palampur Nagar Nigam By Election Result: हिमाचल प्रदेश की पालमपुर नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए बीजेपी प्रत्याशी को शिकस्त दे दी। पालमपुर के वार्ड नंबर दो में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की राधा सूद को 1036 मतों में से 739 मत प्राप्त हुए है।
वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रेणु कटोच को केवल 288 मत ही प्राप्त हो सके। कांग्रेस की राधा सूद ने बीजेपी के रेणु कटोच को 451 मतों से पराजित कर दिया। बता दें, इस चुनाव में 9 वोट नोटा के भी पड़े है। बता दें कि उपचुनाव से पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास थी और सोना सूद यहां से पार्षद थीं।
न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, पालमपुर नगर निगम चुनाव साल 2021 में हुए थे। उस वक्त भी वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस ने राधा सूद को चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि, बीजेपी ने राधा सूद पर अवैध कब्जे के आरोप लगाकर उन्हें इस चुनावी रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
इसके बाद राधा सूद ने अपने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर चाची सोना सूद को चुनावी मैदान में उतारा दिया। हालांकि, वो खुद अदालत में चली गईं। वहीं, दूसरी तरफ राधा सूद की चाची और कांग्रेस प्रत्याशी सोना सूद ने वार्ड नंबर 2 पर जीत दर्ज कराई।
वहीं, कुछ महीनों की सुनवाई के बाद जिला अदालत धर्मशाला ने भी राधा सूद के ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए क्लीन चिट दे दी। कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के तुंरत बाद राधा सूद अदालत की डिक्री लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंच गईं और वार्ड नंबर दो के चुनावों को रद्द करने की मांग की।
चुनाव आयोग ने राधा सूद की बात सुनी और पालमपुर के वार्ड नंबर 2 पर दोबारा उपचुनाव करवाने के आदेश दिए। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद ने 1039 मतों में से 739 मत हासिल किये और 451 मतों से भाजपा प्रत्याशी रेणू कटोच को शिकस्त दे दी।
Recommended Video

राधा सूद ने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी चाची सोना सूद को दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इन्होंने अच्छा काम न किया होता तो वो इतने बड़े मार्जिन से कदापी न जीत पाती। वहीं, पालमपुर से विधायक और सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि राधा सूद जब नगर परिषद में अध्यक्ष रहीं, तब से उनका लोगों में अपना जनाधार रहा है।
जिसका लाभ उन्हें आज मिला है। कहा कि कानून की चौखट और जनता की चौखट दोनों से जीतकर राधा सूद निगम सदन में पहुंचेगी, इससे बड़ी खुशी कांग्रेस पार्टी के लिए और क्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications