खराब मौसम के कारण किन्नौर कैलाश पर गतिविधि रोकने के आदेश, नोटिस जारी

हिमाचल प्रदेश में कैलाश किन्नौर में सभी ट्रैकिंग के लिए गतिविधियों को रोकने के आदेश का नोटिश जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिला प्रशासन ने खराब मौसम के कारण अगले आदेश तक किन्नौर कैलाश पर सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को रोकने का नोटिस जारी कर दिया है।

हर साल की तरह इस साल भी किन्नौर कैलाश यात्रा एक अगस्त से शुरू होंगी जो 15 अगस्त तक चलेंगी। वहीं, प्रशासन ने खराब मौसम के कारण सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी हैं।

kinnaur kailash

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश यातायात, पर्यटक और रेलवे पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले में भारी बारिश के कारण फोरलेन और फोरलेन से जुड़े संपर्क मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए फोरलेन का उपयोग न करें। यात्रा के लिए नौणी से स्वारघाट की ओर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करें।

इस यात्रा का प्रारम्भ एक अगस्त से होगा। इस यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है। यात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क किया जा सकता है। वहीं, कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इस यात्रा के लिए प्रतिदिन कुल 350 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी, जिसमें 200 यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन और 150 यात्रियों का पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से होगा।

इसके साथ ही इस यात्रा के लिए डीसी ने बताया कि इस साल यात्रियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि 15 दिन से ज्यादा पुरानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+