हिमाचल प्रदेश: मनाली-रोहतांग रोड पर गुलाबा के पास खाई में गिरी एक जीप, 1 की मौत, 9 घायल
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर सभी पर्यटकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कुल्लू के गुलाबा में मनाली-रोहतांग रोड़ पर हुआ है। पर्यटकों से भरी सूमो रोहतांग जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर सभी घायल पर्यटकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस की मानें तो ये सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले बताये जा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। इस घटना की पुष्टि कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।












Click it and Unblock the Notifications