धर्मशाला से मैक्लोडगंज पहुंचने में अब लगेंगे सिर्फ 5 मिनट, 300 रुपए का हवाई सफर शुरू

धर्मशाला, मार्च 15। हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है धर्मशाला की मैक्लोडगंज जगह, जो तिब्बती संस्कृति का सुंदर सा मिश्रण है। साथ ही तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का स्थान भी है। इस जगह को देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। ऐसे में धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत गंभीर थी, लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह से दूर हो गई है। दरअसल, धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने के लिए रोपवे सेवा को शुरू कर दिया गया है।

5 मिनट में अब धर्मशाला से पहुंचा जाएगा मैक्लोडगंज

5 मिनट में अब धर्मशाला से पहुंचा जाएगा मैक्लोडगंज

धर्मशाला में लंबे समय से रोपवे सेवा को शुरू करने की मांग की जा रही थी, जिससे कि पर्यटकों को आने जाने में समय कम लगे। आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। धर्मशाला से अब मैक्लोडगंज की दूरी सिर्फ 5 मिनट में पूरी होगी, जिसमें अभी तक करीब 1 घंटे का समय लग जाता था। दो पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए टाटा ग्रुप ने इस हवाई रोपवे परियोजना को तैयार कर लिया है।

1.8 किलोमीटर का हुआ अब सफर

1.8 किलोमीटर का हुआ अब सफर

इंस्टाग्राम पर टाटा ग्रुप की ओर से इसका एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि 1.8 किलोमीटर लंबा धर्मशाला स्काईवे शुरू हो गया है, जो धर्मशाला से मैक्लोडगंज के बीच यात्रा को आसान करेगा। इसके शुरू हो जाने से 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 5 मिनट में पूरा होगा। टाटा ग्रुप की इस पोस्ट को 1 घंटे से भी कम समय में 2100 से अधिक लोगों ने देख लिया है।

300 रुपए से शुरू है किराया

300 रुपए से शुरू है किराया

आपको बता दें कि यह रोपवे प्रोजेक्ट 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। टीआरआईएल अर्बन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। इस रोपवे के जरिए एक घंटे में करीब 1000 यात्री ट्रैवल कर सकेंगे और इससे सड़क मार्ग पर ट्रैफिक कम होगा। इस रोपवे से 9 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। अब आखिर में बात करें इसके किराए की तो प्रति व्यक्ति किराया 300 रुपए से शुरू है और अधिकतम 500 रुपए है। एक व्यक्ति अगर एक साइड रोपवे से जाता है तो उसके 300 रुपए लगेंगे तो वहीं दोनों तरफ रोपवे से जाने में 500 रुपए लगेंगे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा की 13 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कहां कितनी सीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+