Himachal: हिमाचल में नए दौर का आगाज, सुखविंदर सुक्खू ने सीएम और मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम की ली शपथ
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Recommended Video
Himachal Pradesh Sukhvinder Sukhu and Mukesh Agnihotri Oath Ceremony: हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर 4 बार के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ ले ली हैं। इसी के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज ग्राउंड में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, नेता सचिन पायलट सहित बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी...पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' बंद कर दिया है।
कई दशकों से कांग्रेस के लिए हिमाचल में काम करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक दिन पहले शनिवार को पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के लिए नामित किया था। जिसके बाद से सुक्खू के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दूसरी तरफ शपथ ग्रहण से पहले समारोह स्थल पर काफी भारी संख्या में समर्थक पहुंचे, जहां जश्न का माहौल जारी रहा।
अपने बेटे सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनता देखने के लिए उनकी मां संसार देवी भी शिमला पहुंची थीं, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications