Mandi News: खाई में गिरी तेज रफ्तार कार में हुआ ब्लास्ट, जलने से दो युवक की गई जान
mandi car accident news: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो युवक जिंदा जल गए।

Mandi Accident News: दर्दनाक खबर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आई है। यहां बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो युवक जिंदा जल गए। तो वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया।
वहीं, कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। तो वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसे मंडी जिले के पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमेला के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार में ब्लास्ट हो गया और उसमे आग लग गई। DSP लोकेंद्र नेगी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। इस हादसे में 28 वर्षीय भुवन सिंह और सुनील कुमार की मृत्यु हो गई। इन दोनों की पहचान सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
जबकि 27 वर्षीय घायल पदम सिंह पुत्र दौलत राम गांव भराड़ू पंचायत नौहली का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Recommended Video

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया की तीन युवक रात के समय लेंटर डाल कर अपने घर की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई जिसके बाद कार में आग लग गई। कहा कि इस हादसे में दो युवकों की मौत जबकि एक युवक घायल हुआ है। बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications