हिमाचल का चुनाव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से जीते, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
हिमाचल में कांग्रेस की जीत का श्रेय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा और प्रियंका गांधी को दिया है।

Himachal Pradesh Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अब तक 30 सीटें जीत ली हैं और 09 सीटों पर आगे चल रही हैं। पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज हिमाचल में इस बार भी कायम रहने वाला है। तो वहीं, हिमाचल में कांग्रेस की जीत का श्रेय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा और प्रियंका गांधी को दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।'
तो वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेष बघेल ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।'
हिमाचल जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।'
एक तरफ कांग्रेस बहुमत की और बढ़ रही तो वहीं, यह सवाल भी उठने लगा है कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा? एक बार जब विधायक अपनी पसंद साफ कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान सीएम के नाम का ऐलान करेगा।
हालांकि, हिमाचल कांग्रेस में सीएम फेस के रुप में तीन से चार दावेदार बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे ऊपर जो नाम है वो सुखविंद्र सिंह सुक्खू और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह का नाम है। लेकिन, इन दोनों के नाम पर सहमति नहीं बनती तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांगड़ा से पूर्व सांसद चंद्र कुमार व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की दावेदारी पर भी विचार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications