हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा, घर के भीतर LPG सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

मंडी, 16 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मंडी शहर में स्थित रामनगर इलाके में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट की खबर सामने आई है। इस सिलेंडर विस्फोट मे 10 लोग घायल हुए हैं जिसमे 6 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा एक घर के भीतर हुआ है। इस घर में दो कमरे थे, जिसमे दो उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर रहते थे। अधिकारियों न बताया कि गैस लीक की वजह से यह ब्लास्ट हुआ और आग की लपटों ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

blast

घायलों को लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर न बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है। जो लोग घायल हुए हैं उनमे योगेश कुमार (30), उनकी पत्नी रीता कुमार (27), उनके तीन बच्चे जिनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच है। वहीं दूसरा परिवार राकेश कुमार (35) का यहां रह रहा था जोकि इस हादसे में झुलस गया है राकेश के अलावा उनकी पत्नी देवती, उनके तीन बच्चे जिनकी उम्र 8, 6 और ए साल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+