रक्षाबंधन के दिन शहीद के घर पहुंचा यह IAS, बेटी को लिया गोद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के आईएएस अफसर यूनुस अपनी आईपीएस पत्नी अंजुम आरा और अपने बेटे के साथ रक्षाबंधन के दिन तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के घर पहुंचे तो दिन खास बन गया। यूनूस इस समय कुल्लू के डीसी हैं तो अजुंम आरा शिमला में एसपी क्राईम के पद पर तैनात हैं।

रक्षाबंधन के दिन शहीद के घर पहुंचा यह IAS, बेटी को लिया गोद

अपनी पहले रक्षा बन्धन के अवसर पर इस आईएएस-आईपीएस दंपत्ति के तीन साल के बेटे अरहान ने अपनी बहन खुशदीप कौर से राखी बंधवाई। यूनुस, अंजुम और अरहान बीती रात को ही शहीद परमजीत के घर तरनतारन पहुंच गए थे। सभी ने रात वहीं बिताई और सुबह करीब सवा ग्यारह बजे खुशदीप ने अरहान को राखी बांधी।

कुल्लू के जिलाधीश यूनुस ने बताया कि अरहान को पहली बार किसी ने राखी बांधी है। पहले अरहान हमारी इकलौती संतान थी और उसकी कोई बहन नहीं थी। अब खुशदीप, अरहान की बहन है और वो राखी बंधवा कर काफी खुश हुआ। यूनुस ने बताया कि अब खुशदीप हमारी बेटी है और हमने पहले भी कहा था कि समय मिलने पर वे यहां आते-जाते रहेंगे। यहां आकर पूरे परिवार को खुशी हुई।

बता दें कि नायब सूबेदार परमजीत सिंह जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव के साथ भी बर्बरता की थी। इसके बाद यूनुस और अंजुम ने शहीद की छोटी बेटी खुशदीप को गोद लेने का फैसला किया था। शहीद के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है जबकि 12 साल की छोटी बेटी खुशदीप का जुड़वां भाई भी है। यूनुस और अंजुम ने खुशदीप को गोद लेते हुए कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ही रहेगी लेकिन वह उसकी परवरिश का पूरा जिम्मा उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+