कोटखाई गैंगरेप UPDATE: हत्यारोपी पुलिसकर्मियों के वकील नहीं पहुंचे कोर्ट, सुनवाई टली
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में आज सीबीआई की विशेष अदालत में नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस में आरोपी सूरज की हवालात में हत्या के मामले में सुनावई के दौरान आरोपी पुलिस वालों के वकील हाजिर ही नहीं हुए। जिससे अदालत ने सुनवाई अगली पेशी को तय की है।

इस मामले में गिरफ्तार पूर्व आईजी जहूर एच जैदी सहित 8 पुलिसकर्मियों की शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उनकी तरफ से इस मामले की पैरवी करने के लिए उनके वकील नहीं पहुंचे। जिसके चलते सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई को आगामी 20 नवंबर तक टाल दिया है। अब 20 को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल सीबीआई के हाथ इस मामले में कुछ ऐसे सबूत लगे हैं। जिन्हें पुख्ता करने के लिए वायस सैंपल लेने जरूरी हैं।

उल्लेखनीय है कि सूरज की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में पूर्व आईजी जहूर एच जैदी, डीएसपी मनोज जोशी सहित 8 पुलिस कर्मचारियों को करीब 3 महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में कंडा जेल में हैं। इसी बीच सीबीआई ने पिछले दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने हवालात में हत्या में फर्जी मामला दर्ज करवाने में शामिल होने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications