किरनेश जंग: पांवटा साहिब विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
शिमला। कांग्रेस ने पांवटा साहिब विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनावों में किरनेश जंग को मैदान में उतारा है। 60 वर्षीय किरनेश जंग ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे हैं। हालांकि वह कांग्रेस पार्टी से होते हुये राजनिति में आये,लेकिन उन्होंने 2012 का चुनाव निर्दलीय तौर पर जीता। उनके पास लंबा चौड़ा राजनैतिक अनुभव नहीं रहा। वह साधारण कृषक परिवार से हैं। और कामयाबी हासिल करते चले गये।

उन्होंने 2012 के चुनाव में कांग्रेस से टिकट ने मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को 790 मतों से हराया। 60 साल के किरणेश जंग ने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनकी संपत्ति 8 करोड़ रुपये से अधिक है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications