कांगड़ाः सेल्फी लेने के चक्कर में डूब रहे दोस्त को बचाने गया युवक, दोनों की हो गई मौत

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार को सेल्फी लेने के चक्कर में खतरनाक हादसा हो गया, जहां दो युवक डैम में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस औरअग्निशमन विभाग की टीम दोनों युवकों की तलाश में लगी हुई थी।

kangra two youth drowned in pong dam due to selfie

यह हादसा जिले के जवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पौंग डैम में हुआ। बताया जा रहा है कि इस डैम के बीच में एक टापू है। यहीं बाथू की लड़ी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक डूबे हैं। दोनों की पहचान 18 वर्षीय मुकेश कुमार और 18 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई, जो हनुमानगढ़ जिला के झाखड़ीवाला (राजस्थान) के रहने वाले थे। दोनों नागाबाड़ी में आम के तुड़ान के लिए आए थे।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश सेल्फी लेने के लिए कपड़ों सहित झील में उतर गया था। सेल्फी लेते-लेते मुकेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अमरजीत ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों डूब गए। उनके साथ आए एक अन्य युवक ने लोगों को इसकी सूचना दी। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

kangra two youth drowned in pong dam due to selfie

वहीं मंडी जिले के गोहर के डल गांव में पोते ने दादी की हत्या कर दी। पोते ने शीशे से दादी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पोता पहले भी चिट्टे के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि दादी ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो गुस्साए पोते ने इस वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी गोहर सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पैसे न देने पर हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी पोता पहले भी नशे के मामलों में संलिप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+