BirthdaySpecial: 12 वीं फेल कंगना की सड़क पर सोने से लेकर क्वीन बनने तक की पूरी कहानी

शिमला। बॉलीवुड की सनसनी हिमाचली बाला कंगना रनौत आज 31 साल की हो गईं। आज जहां उनके फैन उन्हें बधाईयां दे रहे हैं,तो खुद कंगना इस खास दिन को कुछ अलग अंदाज से मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अपने हाल ही में बने आशियाने में हैं। जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपना 31वां जन्मदिन आज मना रही हैं। लेकिन कंगना इस बार कुछ अलग अंदाज से अपने जन्मदिन को मनाना चाहती हैं। हिमाचल की वादियों में एक आम हिमाचली युवती के अंदाज में वह नजर आईं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिया है।

नए घर में लगाए 31 पौधे

नए घर में लगाए 31 पौधे

कंगना ने पिछले एक हफ्ते में अपने जन्मदिन के मौके पर नए घर के गार्डन में 31 पेड़ लगाए हैं। उन्होंने 31 साल पूरा होने पर अपने घर के बाहर 31 पौधे लगाए। आपको बता दें कि कंगना ने कुछ वक्त पहले करीब 10 करोड़ में मनाली में एक घर खरीदा था। वह अपने पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने दोपहर बाद परिवार के साथ लंच की प्लानिंग की है। उसका जन्म भी मनाली के करीब भांबला में ही हुआ है। बता दें कि कंगना अब कीवी, चेरी, एपरीकॉट और सेब के पेड़ लगाना चाहती हैं। इसके अलावा कंगना ने खुद को एक शानदार पियानो भी गिफ्ट किया है और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरु कर दिया है।

सोशल मीडिया पर उनकी बहन ने पोस्ट की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर उनकी बहन ने पोस्ट की तस्वीरें

कंगना का कहना है कि मैं हमेशा से ही पियानो सीखना चाहती थी और यह सबसे सही समय है। कंगना ने अपने जन्मदिन पर मनाली स्थित घर पर पौधे लगाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कंगना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो पौधे लगा रही हैं। यह तस्वीर उसकी बहन रंगोली ने ट्विटर पर पोस्ट की है। उसने पिछले हफ्ते से लेकर अब तक अपने जन्मदिन के लिए 31 पौधे लगाए हैं। इसके माध्यम से वह सभी को वृक्षारोपण का संदेश देना चाहती हैं।

12वीं में हो गई थीं फेल

12वीं में हो गई थीं फेल

12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना रनौत ने यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। घर से झगड़ा कर आई कंगना ने कभी सड़कों पर रातें बिताई थीं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने एटिट्यूड से अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। कंगना का मानना है कि वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं। पिछले साल कंगना ने अपना बर्थडे मुंबई में मनाया था। जबकि पिछले साल उन्होंने अपने गांव भांबला में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था।

मंडी के सूरजपुर के एक राजपूत परिवार में हुआ था जन्म

मंडी के सूरजपुर के एक राजपूत परिवार में हुआ था जन्म

बॉलीवुड में कंगना एक ऐसी हीरोइन बनकर उभरी हैं जो बिना हीरो के 100 करोड़ी फिल्में देती हैं। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर मे एक राजपूत परिवार में हुआ था। परिवार में उनके अलावा एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है। कंगना की मम्मी आशा रनौत एक स्कूल टीचर और पिता एक बिजनेसमैन हैं। कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वो 12 क्लास में ही फेल हो गईं थीं। इसके बाद कंगना अपने माता-पिता से झगड़ा कर दिल्ली आ गईं। यहां आकर उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे। जैसे-तैसे करके कंगना मुंबई चली गईं और वहां 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। फिर मुंबई से ही कंगना से क्वीन बनने का उनका सफर शुरू हुआ।

पहली फिल्म के लिए मिला था बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड

पहली फिल्म के लिए मिला था बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड

कंगना को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का ग्लोबल इंडियन फिल्म अवाड्र्स 2006 में मिला।फिल्म ‘तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन' में कंगना की एक्टिंग को काफी सराहा गया। कंगना को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड फैशन के लिए मिला था तब वो सिर्फ 22 साल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+