Himachal Landslide: हिमाचल सीएम से मिले जेपी नड्डा, दिया हर संभव मदद का भरोसा, पीड़ितों का जाना हाल
JP Nadda Himachal Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान सह रहे पीड़ित परिवारों से भी मिलकर बात की। जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मदद देने में कभी पीछे नहीं रही है। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में हुए नुकसान के लिए कितनी मदद की है।
केंद्र ने हिमाचल को कितनी मदद दी
जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जिस तरह से बाढ़ और बारिश से जूझ रहा है, वह भारत सरकार के लिए चिंता का विषय है। पीएम मोदी ने इस संबंध में सीएम सुक्खू से नियमित बातचीत की है। भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और हर संभव सहायता प्रदान की। भारत सरकार ने आपदा निधि से राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि को 180 करोड़ रुपये की पहली किस्त 10 जुलाई को प्रदान की और 180 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी 17 जुलाई को दी गई।

आर्थिक मदद को लेकर राजनीति न करें: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि जिस क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं उस क्षेत्र में राजनीति होने का अंदेशा रहता है। मैं निवेदन करूंगा कि यह राजनीति नहीं यह मानवता का विषय है। हमें पूरी ताकत से एकजुट होकर हिमाचल की जनता की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने मुख्यमंत्री सुक्खू को आश्वासन दिया है कि जिस चीज की भी जरूरत होगी केंद्र सरकार यहां पर मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications