जीवन लाल ठाकुर- जोगिंदर नगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी
शिमला। हिमाचल प्रदेश की जोगिंदर नगर विधानसभा सीट से जीवनलाल ठाकुर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ेंगे। जिला परिषद सदस्य जीवन लाल ठाकुर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के गुलाब सिंह ठाकुर का कब्जा है। गुलाब सिंह ने 2012 विधानसभा चुनाव में 30,092 वोटों से चुनाव जीता था। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र पाल को हराया था।













Click it and Unblock the Notifications