देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल है Jabna Chauhan का नाम, इस कठिन काम के बाद बटोरी थी सराहना
Jabna Chauhan, मंडी। देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल होने वाली जबना चौहान (Jabna Chauhan) का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब वो साल 2016 में देश की सबसे युवा प्रधान बनीं थी। जबना चौहान ने प्रधान बनने के बाद गांव में शराब बंदी लागू कर दी थी। जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिली, लेकिन जबना ने हार नहीं मानी। इस दौरान नशाबंदी के प्रति लोगों को जबना चौहान ने जागरूक करने के जो प्रयास किए उसमें काफी हद तक सफलता भी मिली।

जबना चौहान 21 साल की उम्र में बनी थी सबसे कम उम्र की प्रधान
जबना चौहान, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के केलोधार गांव की रहने वाली है। साल 2016 में जबना थरजून पंचायत से बतौर पंचायत प्रधान चुनकर आई थी। उस वक्त जबना की उम्र महज 21 साल दो महीने थी और वह देश की सबसे कम उम्र वाली महिला प्रधान बनी थी। पंचायत प्रधान बनने के बाद ही जबना चौहान ने थरजून पंचायत में शराब बंदी लागू कर दी थी। जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिली, लेकिन जबना ने हार नहीं मानी। इस दौरान नशाबंदी के प्रति लोगों को जबना चौहान ने जागरूक करने के जो प्रयास किए उसमें काफी हद तक सफलता भी मिली।

देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल है जबना चौहान
ओरिएंटल फाउंडेशन के नाम से जबना चौहान ने एक एनजीओ बनाया था। इसी एनजीओ के माध्यम से जबना ने जनसेवा करने का निर्णय लिया था। बता दें कि जबना चौहान को साल 2020 में सुपरवुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया। तो वहीं, साल 2018 में जबना चौहान का नाम देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुआ था। बता दें कि दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान जबना को 'वुमन इनोवेटर' संस्था ने यह सम्मान दिया था।

पीएम-सीएम तक कर चुके हैं सम्मानित
जबना चौहान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह महिलाओं के सशक्तीकरण और बेटियों की शिक्षा के लिए अपनी फाउंडेशन के माध्यम से काम कर रही हैं। तो वहीं, इस युवा पूर्व प्रधान को सराहनीय कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबना चौहान को सम्मानित कर चुके हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गुड़गांव बुलाकर जबना चौहान को सम्मानित किया था। ये सम्मान अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन इवेंट के दौरान दिया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications