पति ने पत्नी की बनाई अश्लील CD, दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का डाल रहा था दबाव
Recommended Video

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला उपमंडल अम्ब में एक प्रेमी जोड़े के प्रेम का अंत शादी के चंद माह बाद हो गया।शादी के बाद विवाहिता के पति ने दोनों के बीच के अंतरंग पलों की वीडियो बना ली। इसके बाद वह अपनी पत्नी को अपने साथियों के साथ हम बिस्तर होने का दवाब डाल रहा था। युवती अपने पति के चुंगल से छूटकर मायके आ गई है। परिजनों के साथ मिलकर युवती पुलिस के पास पहुंची।

जबरदस्ती कराया धर्म परिवर्तन
अंब में रह रही इस युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बनाई है और अब वह धमकियां देता है कि उसे व बच्चों को जान से मार देगा और उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। लव जेहाद के तहत होशियारपुर (पंजाब) के एक व्यक्ति ने उसे पहले अपने जाल में फंसा लिया और धोखाधड़ी से उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद वह उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन भी जबरदस्ती कराया गया है।

प्रमोशन के लिए सीनियर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने पहली पत्नी होते हुए भी उसने धोखे से उसके साथ शादी कर ली। इसका पता उसे शादी के बाद चला। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपनी प्रमोशन पाने के लालच में उसे सीनियर अधिकारियों के पास रात को हमबिस्तर होने के लिए कहता था। उसके मना करने पर वह उससे मारपीट करता और इस बीच मारपीट में उसका एक कान का पर्दा भी फट गया है।

सीडी सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रहा है धमकी
उसने अपने पति के खिलाफ पंजाब के डी.जी.पी. को शिकायत की, जिस पर होशियारपुर पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पति की ज्यादतियों से परेशान होकर वह अब अपने मायके रह रही है लेकिन वह यहां भी उसे व उसके बच्चे को मारने और धोखे से बनाई हुई अश्लील वीडियो को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकियां दे रहा है। डी.एस.पी. अम्ब अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने पीडि़त युवती की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications