Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, IMD ने 27 जून तक जारी किया येलो अलर्ट

himachal weather update news: हिमाचल प्रदेश के कई जिले में बुधवार और गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से हिमाचल प्रदेश का मौसमओर सुहान हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 27 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अलर्ट की बीच गुरुवार 22 जून को हिमाचल की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

himachal-weather-update-news

वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। साथ ही कहा कि प्रदेश में मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के पंडोह 36, भराड़ी 22, जोगिंद्रनगर में 67, कटौला 52, बैजनाथ 18 और ऊना नगल डेम में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के साथ ही, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ गई। जिसके कारण ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तो वहीं, लाहुल स्पीति, हमीरपुर, किन्नौर, ऊना और बिलासपुर को छोड़कर मौसम विभाग ने सभी जगहों पर आंधी व आसमानी बिजली गिरने के आसार जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं, सुंदरनगर का तापमान 24.0, भुंतर 22.0, ऊना 25.0, धर्मशाला 23.2, नाहन 22.1, केलांग 11.0, सोलन 20.8, कांगड़ा 26.5, देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया। पालमपुर 22.0, मंडी 23.3, बिलासपुर 22.0, चंबा 22.8, डलहौजी 10.6, मनाली 16.6, पांवटा साहिब 28.0 और कल्पा 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+