Himachal Weather: हिमाचल में फिर दिखेगी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने बर्फबारी के लिए जारी किया अलर्ट

himachal pradesh weather news: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

himachal pradesh weather news

himachal pradesh weather news: हिमाचल प्रदेश की वादियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल में 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।

29 से 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इस बात की जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने दी। उन्होंने भारी बारिश और बर्फबारी की जानकारी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया। शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ उन्होंने इन जिलों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को इन इलाकों की यात्रा पर निकलने से पहले एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्यटरों को ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाने की सलाह देते हुए कहा कि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन होने की आशंका है, जिससे यातायात, बिजली, पानी और संचार जैसी मूलभूत सेवाएं बाधित हो सकती हैं। उन्होंने कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों लिए बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

Recommended Video

    Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका Jammu Kashmir, Himachal Pradesh | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    हिमाचल की सड़कें हुई प्रभावित, ट्रांसफार्मर भी हुए ठप
    हालांकि, धूप खिलने से हिमाचल प्रदेश लोगों को ठंड से कुछ राहत तो मिली, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बता दें, पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (27 जनवरी) सुबह तक राज्य भर में 4 नेशनल हाइवे और 219 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं, प्रदेश में कई बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+