Himachal Weather: हिमाचल में जारी हुआ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 28 मई तक खराब रहेगा मौसम
himachal weather news: हिमाचल प्रदेश में 28 मई तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं, शनिवार को हुई बारिश से हिमाचल वासियों को गर्मी से राहत मिली है।

himachal weather news: झमाझम बारिश होने से हिमाचल प्रदेश वासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं, अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने की वजह से मंगलवार 23 मई और बुधवार 24 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 25 व 26 मई के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश का मौसम 28 मई तक बिगड़ा हुआ रहेगा। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार 24 मई से पश्चिमी हिमालय में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
इसी बीच सोमवार 22 मई को हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, विभाग के अलर्ट के बीच आज शिमला में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने से भूस्खलन, खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान हो सकता है।
हवा की गति में भी 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार होने का पूर्वानुमान है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने से हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को भी नुकसान हो सकता है।
Recommended Video

इससे पहले मौसम विभाग ने आठ जिलों के कुछ भागों में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि बारिश और बर्फबारी का ये दौर हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक जारी रह सकता है।
मौसम विभाग ने हिमाचल आने वाले पर्यटरों और किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी गाइडलान के मुताबिक, कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, प्रदेश के निचले एवं मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications