Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर ली करवट, बारिश के साथ हुई बर्फबारी
himachal weather alert today: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। तो वहीं, मौसम विभाग ने 4 मार्च तक मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Himachal Weather: फरवरी महीने ही लोगों को मई-जून जैसे गर्मी का एहसास होने लगा था और पारा 35 के अंकड़े को पार करने लगा था। लेकिन, मई की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी है। जी हां...हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। तो वहीं, लाहौल स्पीति के साथ-साथ कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फबारी का दौर देखने को मिला है।
लाहौल घाटी में बुधवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला में आज धूप खिली हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 4 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को हिमाचल में बर्फ बारी होने से एक बार फिर ठंड का एहसास लौटकर आया है।
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है तो लाहौल घाटी में मौसम के खराब रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घाटी के करीब 134 संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 41 सड़क मार्गों को फिर से शुरु कर दिया है। तो वहीं, लाहौल स्पीति में परिवहन विभाग की बस सेवा बर्फबारी के चलते 10 जनवरी से स्थगित थी, जो बुधवार से बहाल होनी थी। लेकिन अब बर्फबारी और खराब मौसम के कारण आगामी आदेश तक बस सेवा स्थगित रहेगी।
Recommended Video
वहीं, शिमला समेत अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में बीचे 24 घंटे में रोहतांग के साथ अटल टनल के दोनों किनारों पर बर्फबारी हुई। मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी होती रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल और सोलंगनाला में भी बर्फबारी दर्ज की गई। कुफरी में हल्के फाहे, लाहौल के गोंदला में 6 सेंटीमीटर और केलांग में 4 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications