Himachal Weather: हिमाचल में 15 मार्च तक बर्फबारी और बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
Himachal Weather News Today: 12 मार्च से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 15 मार्च तक प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के आशांक जताई गई हैं।

Himachal Weather News Today: मार्च के महीने में लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन, इस गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के आशांक जताई हैं। मौमस विभाग की मानें तो 12 से 15 मार्च तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 मार्च तक रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 13 से 15 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, हमीरपुर में 29.3, मंडी में 28.8, बिलासपुर में 28.5, कांगड़ा में 27.7, चंबा में 26.6, सोलन में 26.5, धर्मशाला में 24.2, शिमला-मनाली में 19.4, कल्पा में 18.0 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Recommended Video

यातायात के लिए बंद हुए 49 सड़कें
खबर के मुताबिक, हिमाचल में अब भी 49 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि सात पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। बंद सड़कों में लाहुल स्पीति में 40, चंबा में चार, कुल्लू में तीन, कांगड़ा में दो सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में एक से 11 मार्च तक सामान्य से 84 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। फरवरी के दौरान सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications